तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
27-Oct-2025 07:09 PM
By First Bihar
AURANGABAD: बाजारवादी कंपनियां अपने उत्पादों की ब्रिकी बढ़ाने के लिए 'बाय वन गेट टू', 'बाय वन गेट थ्री', 'बाय टू गेट फाईव' जैसे SPL ऑफर देती है। अब बिहार की राजनीति में भी इसी तरह का ऑफर मतदाताओं को दिया जा रहा है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस तरह के ऑफर की शुरूआत औरंगाबाद से हुई है।
आनंद मोहन ने दिया ऑफर
गौरतलब है कि शिवहर के विधायक रहे चेतन आनंद औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधानसभा की सीट से एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार हैं। बतौर प्रत्याशी चेतन आनंद नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर वोटरो को अपने पक्ष में करने के लिए पसीना बहा रहे है। वही इस चुनाव में चेतन की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनकी मां व शिवहर की सांसद लवली आनंद और पिता व पूर्व सांसद आनंद मोहन भी दिन रात लगे हुए है। बेटे को चुनाव जिताने के लिए ही पूर्व सांसद आनंद मोहन ने वोटरो को खास ऑफर दिया है।
'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर दिया जा रहा खास ऑफर
आनंद मोहन द्वारा अपने बेटे चेतन आनंद को चुनाव जिताने के लिए ही 'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर वोटरो को एक खास ऑफर दिया जा रहा है। वही नबीनगर की जनता उनके इस ऑफर का आकलन करने में लगी है।
ऑफर पर चेतन को जिताने पर मिलेगा यह लाभ
बेटे को चुनाव जिताने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क के दौरान आनंद मोहन कह रहे है कि चेतन आनंद को चुनाव जिताने पर नबीनगर की जनता को तीन तरह के फायदे मिलेंगे। पहला विधायक के रूप में चेतन आनंद नबीनगर की जनता का पटना वाला काम करेंगे। दूसरा दिल्ली वाला काम चेतन की मां व शिवहर की सांसद लवली आनंद करेंगी और जो काम दोनों से नही होने वाला होगा, वह काम खुद आनंद मोहन करेंगे। ऐसे में इस ऑफर का मतलब तो यही है कि एक यानी चेतन आनंद को चुनाव जिताने पर नबीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता का हर तरह का तीन स्तर पर बांटकर मां-बाप और बेटे तीनों ही मिलजुल कर ही करेंगे। वही राजनीतिक विश्लेषक आनंद मोहन के इस ऑफर को 'बाय वन गेट थ्री' जैसा ही मान रहे है।
'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर दिया जा रहा खास ऑफर
आनंद मोहन द्वारा अपने बेटे चेतन आनंद को चुनाव जिताने के लिए ही 'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर वोटरो को एक खास ऑफर दिया जा रहा है। वही नबीनगर की जनता उनके इस ऑफर का आकलन करने में लगी है।