तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
12-Jun-2025 08:48 PM
By First Bihar
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 प्लेन टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। विमान में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। इस बड़ी घटना में एक यात्री जिंदा बचा है जबकि बाकी सभी की मौत की बात सामने आ रही है। जिंदा बचे पैसेंजर का नाम रमेश विश्वास है, जो हादसे के वक्त विमान से ही कूद गया था जिससे वो घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
हालांकि अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 41 का इलाज चल रहा है। अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का निधन हो गया है। वो 2016 से 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस घटना पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विमान हादसे में इतने लोगों की मौत बेहद दुखद है।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा के तहत औरंगाबाद के एक दिवसीय दौरे पर हैं। नबीनगर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की घटना बेहद दुखद है। विमान हादसे में इतने लोगों की मौत बेहद दुखद है।
इसके साथ ही समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी के समस्तीपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हम सिर्फ समस्तीपुर से ही नहीं बल्कि सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हम उन्हें, उनकी पार्टी को, उनके पिताजी की पार्टी को, सबको चुनौती दे रहे हैं।