ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / भाजपा प्रत्याशी के चुनाव-प्रचार से घर लौटने के दौरान प्रचार गाड़ी ने एक...

भाजपा प्रत्याशी के चुनाव-प्रचार से घर लौटने के दौरान प्रचार गाड़ी ने एक व्यक्ति को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

अरवल जिले के सहार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पियरों गांव निवासी मोहम्मद समी की मौत हो गई। वे बीजेपी उम्मीदवार के प्रचार कार्यक्रम से लौट रहे थे, जब पीछे से आ रही प्रचार गाड़ी ने टक्कर मार दी।

04-Nov-2025 09:53 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल के सहार थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पियरों गांव निवासी मोहम्मद समी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद समी भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीजेपी उम्मीदवार के प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी इसी दौरान पीछे से आ रही चुनाव प्रचार की गाड़ी ने रौंद दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तुरंत अरवल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही पियरों गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।  जबकि पुलिस का कहना है कि वे पूरी घटना की जांच कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।