गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Oct-2025 07:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में सड़क अवसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर दो प्रमुख बाईपास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है।
इस परियोजना के अंतर्गत अरवल बाईपास के निर्माण के लिए 665.50 करोड़ रुपये और दाउदनगर बाईपास के लिए 288.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-139, बिहार की एक महत्वपूर्ण सड़क है, जो पटना को औरंगाबाद होते हुए झारखंड से जोड़ती है। यह मार्ग उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक प्रमुख आर्थिक गलियारा माना जाता है।
अरवल और दाउदनगर में बाईपास के निर्माण से इस राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। भारी वाहनों को अब शहरों के अंदर से गुजरने के बजाय बाहरी मार्गों पर डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे ट्रैफिक जाम, ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण में कमी आएगी।
परियोजना के तहत दोनों बाईपासों के साथ सिटी साइड सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि शहरों के भीतर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है।
इन बाईपासों के निर्माण से पटना, अरवल, दाउदनगर और औरंगाबाद के बीच यात्रा समय में कमी आएगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों, माल ढुलाई, औद्योगिक क्षेत्र, कृषि उत्पादों के परिवहन और पर्यटन विकास को भी नई गति मिलेगी।