मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
18-Mar-2026 04:53 PM
By First Bihar
Bihar Road Accident: बिहार के अरवल जिले में बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रहे हाईवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया।
ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया गया और सड़क जाम हटवाया गया। इसके बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी अनिल कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजदेव उपाध्याय के पुत्र थे। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को फोरलेन बनाया जाए, स्पीड कंट्रोल के लिए उचित व्यवस्था की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है।