पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
14-Sep-2025 05:42 PM
By mritunjay
Bihar Police News: बिहार के अरवल में पुलिस पदाधिकारियों के व्यापक फेरबदल के तहत कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जारी आदेश को मगध क्षेत्र गया के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से अप्रुवल प्रदान किया गया है।
अरवल पुलिस कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार 11 पुलिस पदाधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर थानाध्यक्ष बनाया गया है। नव पदस्थापित थानाध्यक्षों में प्रमुख रूप से पु०नि० धीरज कुमार को करपी थाना, पु०अ०नि० समीर कुमार को कुर्था थाना, पु०अ०नि० अविनाश कुमार-2 को मानिकपुर थाना तथा पु०अ०नि० बलिस्टर राम को रामपुर चौरम थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह पु०अ०नि० सेराज आलम को परासी थाना, पु०अ०नि० चन्दन कुमार झा को मेहन्दिया थाना और पु०नि० पवन कुमार सिंह को कलेर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पु०अ०नि० कन्हैया कुमार को बंशी थाना, पु०अ०नि० धीरज कुमार सिंह-2 को शहरतेलपा थाना, पु०अ०नि० सिमरन राज को किंजर थाना तथा पु०नि० दरबारी चौधरी को अरवल थाना का प्रभार सौंपा गया है।
आदेश के अनुसार सभी नव पदस्थापित थानाध्यक्षों को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने थानों में योगदान देना अनिवार्य होगा। साथ ही योगदान प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करना होगा। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पु०नि० धीरज कुमार, पु०अ०नि० समीर कुमार एवं पु०अ०नि० सेराज आलम अपने पास लंबित मामलों का स्वयं निष्पादन करेंगे।
वहीं पु०नि० दरबारी चौधरी को अपने लंबित कांड नए थानाध्यक्ष को सौंपने का आदेश दिया गया है। इसी तरह पु०नि० पवन कुमार सिंह को आईटी एक्ट से जुड़े मामलों का प्रभार साईबर थाना को सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...