ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट

Home / bihar / arwal-news / अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को...

अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत

अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र में एनएच 139 पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से परिवहन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो कर्मी घायल हुए हैं।

10-Feb-2026 08:43 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल में भीषण सड़क हादसे में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो अन्य कर्मचारी घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच 139 की है, जहां बालिदाद बाजा के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंद दिया। इस घटना में एक सिपाही की मौत हो गयी जबकि दो कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार मोटर वाहन निरीक्षक विपुल कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पीछे से विभागीय गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परिवहन विभाग की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही एक सिपाही की मौत हो गई।


मृतक की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप सागर गांव निवासी मैनेजर यादव के पुत्र 27 वर्षीय मुकेश कुमार यादव के रूप में की गई है। मुकेश कुमार यादव परिवहन विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। वहीं इस हादसे में दो अन्य कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। 


घटना की सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में यातायात थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।