नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
08-Feb-2026 07:37 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 8 लोग बुरी तरह घायल हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खभैनी मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग139 पर रविवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब शिव गुरु महोत्सव के तहत आयोजित भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर अपने-अपने गांव जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मधुबन खेल मैदान में शिव गुरु महोत्सव के अंतर्गत भव्य शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब दस श्रद्धालु एक ऑटो में सवार होकर मेहंदिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की ओर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो सदर थाना क्षेत्र के खभैनी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग–139 पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर कुछ दूर जा गिरे।इस हादसे में मेहंदिया थाना क्षेत्र के रामपुर कोनी गांव निवासी कलावती देवी (पति– शुक्र यादव) और सोना देवी (पति– बाबूलाल यादव) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घायलों में गुड़िया देवी (पति– धर्मेंद्र पासवान), सविता देवी (पति– सीताराम पासवान) और दशावती देवी (पति– सूरदयाल पासवान), सभी पहलेजा गांव (मेहंदिया थाना क्षेत्र) की निवासी हैं। वहीं रामपुर कोनी गांव के धीरेंद्र कुमार (पिता– राजेंद्र सिंह), रूनी देवी (पति– धनकेश्वर रजक), रीना देवी (पति– संजय रजक) और शांति देवी घायल हुई हैं। इसके अतिरिक्त इस्माइलपुर गांव निवासी प्रहलाद शाह (पिता– रामध्यान साहू) भी हादसे में जख्मी हुए हैं।
सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, अरवल लाया गया, जहां पांच घायलों का इलाज जारी है। तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अरवल के एसडीओ संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हैं। प्रशासन द्वारा घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है।