गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
13-Nov-2025 06:57 PM
By First Bihar
ARWAL/BETTIAH: पटना, गोपालगंज, बेतिया, अरवल सहित कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को कल बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने लिया है। 14 नवंबर को होने वाले मतगणना कार्य को लेकर यह फैसला लिया गया है।
अरवल जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश के आलोक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के मतगणना कार्यों को देखते हुए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है।
इसके तहत सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय एवं कोचिंग संस्थान सभी प्रकार के पठन-पाठन कार्यों के लिए दिनांक 14 नवंबर, 2025 को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि यह कदम मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बच्चों की सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के तहत पश्चिम चम्पारण जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवम्बर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। अब 14 नवम्बर (शुक्रवार) को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति, बेतिया में होगी।
मतगणना के दिन संभावित भीड़भाड़ और शहर के विभिन्न मार्गों पर राजनीतिक दलों के वाहनों के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा–163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेतिया नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री–स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान 14 नवम्बर को बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा, यातायात की सुगमता और मतगणना कार्य के निर्विघ्न संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतगणना दिवस पर अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएँ और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।