ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह ने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा में 454वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

06-Mar-2026 08:23 PM

By mritunjay

UPSC Result: अरवल जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के हैबतपुर गांव की बेटी आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 454वीं रैंक हासिल कर अरवल जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। आकांक्षा की सफलता की खबर मिलते ही गांव से लेकर शहर तक लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।


आकांक्षा सिंह हैबतपुर गांव निवासी शशि सिंह की पुत्री हैं। उनकी माता का नाम मालती सिंह है। आकांक्षा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी लगन व मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद 10वीं और 12वीं की पढ़ाई डीपीएस पटना से पूरी की। इसके बाद उन्होंने रांची स्थित नेशनल लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।


एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद आकांक्षा ने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और पूरी लगन के साथ इसकी तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की और 454वीं रैंक हासिल की।


आकांक्षा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि उन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। गांव के लोगों ने भी उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।