मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
29-Jan-2025 08:10 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News: बिहार के एक गुरूजी नप गए. दरअसल, बीपीएससी शिक्षक मैसेज के चक्कर में फंस गए। शिक्षक ने वो मैसेज एक छात्रा को भेज दिया था. बस क्या था...मामला फंस गया और गुरूजी सस्पेंड हो गए। मामला अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के एक हाई स्कूल के बीपीएससी शिक्षक विमल कुमार मांझी का है.
बीपीएससी शिक्षक विमल कुमार मांझी को 10वीं कक्षा की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि ने पिछले हफ्ते आपत्तिजनक मैसेज भेजा था। मैसेज देखने के बाद छात्रा ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी. इसके बाद 20 जनवरी को स्कूल में हंगामा हुआ। हंगामे के बाद डीपीओ स्थापना रविरंजन ने नरपतगंज बीईओ को जांच का जिम्मा दिया. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी शिक्षक मांझी को सिकटी बीआरसी में योगदान देने का आदेश दिया।
बीईओ शिव नारायण सुमन ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने छात्रा के अभिभावक और स्थानीय लोगों के सामने शिक्षक विमल कुमार मांझी से पूछताछ की। इस दौरान मांझी ने अपनी गलती मान ली. शिक्षक ने बताया कि उन्होंने गलती से मैसेज भेज दिया था। इसके बाद 21 जनवरी को स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने एक लिखित आवेदन बीईओ को दिया। इस आवेदन के आधार पर बीईओ ने मांझी को निलंबित करने की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी से की। डीईओ की अनुशंसा के बाद स्थापना डीपीओ रविरंजन ने मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का पत्र जारी किया है.