Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे Toll plaza pass : टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं लगेगा टोल, जानें टोल वसूली को लेकर क्या है सरकार का नियम Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Bihar News: भूख से सूखकर कांटा हुआ पटना Zoo का सफेद बाघ! वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी! शादी के दूसरे दिन कॉलेज गई दुल्हन प्रेमी संग फरार; कैश और जेवर भी ले गई साथ Patna crime news : पैसे के विवाद में बाजार के बीच दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत दूसरा गंभीर Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों तक की छुट्टियां रद्द; आखिर क्या है वजह? Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों तक की छुट्टियां रद्द; आखिर क्या है वजह?
26-Feb-2026 12:14 PM
By Viveka Nand
Bihar News: अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं. केंद्रीय गृह मंत्री सीमांचल में कैंप कर रहे हैं. इस दौरान आज अमित शाह ने अररिया में एसएसबी के कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने ऐलान किया कि सीमा से 10 किमी अंदर तक जितने भी अवैध अतिक्रमण है,उसे खत्म कर अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर किया जायेगा. हम आश्वस्त करते हैं कि एक- एक घुसपैठिये को बाहर निकालकर ही अगली बार वोट मांगने आयेंगे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिया बहुत बड़ा चैलेंज है. अब समय आ गया है की हर स्तर पर काम किया जाए. घुसपैठियों पर भारत सरकार के सारे मंत्रालय , बिहार का गृह मंत्रालय, डीएम एसपी और कई सारे संगठनों की तीन दिन में डिटेल मीटिंग होगी और एक कार्य योजना तैयार होगी. सीमा से 10 किलोमीटर अंदर जितने भी अवैध अतिक्रमण हैं, वह सारे के सारे अतिक्रमण सबसे पहले खत्म किए जाएंगे. घुसपैठियों को चिन्हित कर भारत के बाहर भेजने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा .
उन्होंने कहा कि जनसंख्या का बदलाव किसी भी देश में स्वस्थ्य समाज का निर्माण नहीं करता है. अतिक्रमण से, घुसपैठ से जनसंख्यिकी का बदलाव किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल तीनों के लिए बहुत खतरनाक होता है. हम इसको जानते हैं. इसलिए सरकार ने निर्णय किया है कि उच्च स्तर पर जनसंख्यायिकी परिवर्तन उच्च स्तरीय समिति बनायी जायेगी. वह समिति न सिर्फ सीमांत क्षेत्र, बल्कि पूरे देश की समीक्षा करेगी और जनसंख्यिकी परिवर्तन के उपाय सुझाएगी. सबसे ज्यादा प्रभावित बंगाल, बिहार और झारखंड है . बंगाल में चुनाव है मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है. इसके बाद सीमा पर बाड लगाने का काम हमारी पहली प्राथमिकता होगी.साथ ही एक-एक घुसपैठियों को देश से बाहर चुन चुन कर भेजा जाए. बिहार में हमारी सरकार बन चुकी है.हमने चुनाव में वादा किया था कि सीमांचल से एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकालेंगे. हम आश्वस्त करते हैं कि एक- एक घुसपैठिये को बाहर निकालकर ही अगली बार वोट मांगने आयेंगे.