ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

Bihar News: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, करंट लगने से बाप-बेटे की गई जान; लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा

Bihar News: अररिया जिले के खवासपुर में करंट की चपेट में आने से दीपावली के दिन पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पानी में गिरे बिजली के तार से हादसा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

20-Oct-2025 08:34 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: दीपावली के दिन अररिया जिले में दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर खवासपुर-फारबिसगंज मार्ग स्थित करिया पुल के पास हुई, जहां पानी में बह रहे करंट की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही जान चली गई।


मृतकों की पहचान खवासपुर गांव निवासी विद्यानंद मलिक (47) और उनके पुत्र सागर मलिक (14) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि करिया पुल के पास काफी समय से बिजली का तार पानी में गिरा हुआ था, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इसे हटाया नहीं गया।


सोमवार को विद्यानंद मलिक एक सुअर पकड़ने के लिए पानी में उतरे, तभी करंट की चपेट में आ गए। पिता को तड़पते देख उनका बेटा सागर उन्हें बचाने पानी में कूदा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने खवासपुर-फारबिसगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण यह हादसा हुआ है। गिरा हुआ तार हटाने की मांग कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना में दोनों की मौत करंट लगने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।