ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
03-Oct-2019 08:05 AM
PATNA: पटना में आई ‘जल प्रलय’ से लोग बेहाल हैं. आपदा से निपटने के लिए सरकार की क्या तैयारी थी, इसकी पोल खुल चुकी है. सैकड़ों लोग भारी बारिश के बाद जल कैदी बन गये हैं. हालांकि सरकार लोगों तक राहत पहुंचा रही है, बावजूद इसके कई इलाकों में स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है.
वहीं सूबे के मुखिया नीतीश कुमार इस आपदा के बाद रिव्यू मीटिंग करेंगे. जल प्रलय के खत्म होने के बाद नीतीश कुमार पटना के मास्टर प्लान की समीक्षा करेंगे. सीएम ने कहा है कि पहले के प्लान में अगर कोई कमी रह गई है, तो उस पर काम किया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पटना से पानी निकल जाए उसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी.
आपको बता दें कि पटना के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है. राजेंद्र नगर के कई इलाकों में अभी भी कमर भर पानी लगा हुआ है. सरकार की तरफ से की जा रही मदद लोगों को लिए नाकाफी साबित हो रही है. अन्न के एक-एक दाने और पानी की बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं.