ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / bihar / अमित सिंह हत्याकांड : साजिश करने वालों को गर्लफ्रेंड के मूवमेंट की जानकारी...

अमित सिंह हत्याकांड : साजिश करने वालों को गर्लफ्रेंड के मूवमेंट की जानकारी थी, पटना में हुई पूरी प्लानिंग

22-Jun-2022 08:09 AM

PATNA : बिहटा के जिस कुख्यात अमित सिंह की देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई उसके मर्डर की प्लानिंग पटना में की गई थी। इस मामले की जांच कर रही देवघर पुलिस पटना पहुंची है। पटना में लगातार शूटर्स का सुराग लगाया जा रहा है लेकिन जो जानकारियां सामने आ रही हैं उसके मुताबिक अमित सिंह के एक-एक मूवमेंट की जानकारी साजिश करने वालों को थी। उन्हें यह भी पता था कि अमित सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड को देवघर बुलाया है। हर एक मूवमेंट की जानकारी देने के मामले में पटना पुलिस के एक जवान का नाम भी सामने आ चुका है लेकिन अब इस मामले में देवघर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।


सूत्रों की मानें तो बसौढ़ा गांव के रहने वाले अमित की हत्या की पूरी प्लानिंग पटना में की गई थी। अपराधी पटना से ही देवघर गए थे। देवघर पुलिस ने बताया है कि अपरधियों की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब देवघर पुलिस बेउर जेल जाकर भी मामले की पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, अपहरण के मामले में देवघर कोर्ट पेशी में जाने की से पहले अमित की उसी जेल में बंद उसी इलाके के रहने वाले अपराधियों से मारपीट हुई थी। अमित की हत्या दो शूटरों ने 18 जून को वकील के केबिन में कर दी थी। देवघर पुलिस का मानना है कि शूटर पटना से गए। वो भी उस कैदी वैन के आगे पीछे गए। देवघर एसपी सुभाषचंद्र उन्हें जाने नहीं दिया गया है। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से इनकार करते हुए कहा कि उन लोगों से जांच में सहयोग करने को कहा गया है। 


अमित के परिजनों ने निर्भय सिंह के परिजनों पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर छानबीन करने में जुटी है। देवघर पुलिस नौबतपुर के दो अपराधियों की खोजबीन कर रही है। इसमें एक का नाम टेंगरा और दूसरे का अनीस बताया जा रहा है। दो कुख्यात बेउर जेल में बंद है। देवघर पुलिस इन सबों का क्राइम रिकॉर्ड ले चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक़ अमित सिंह को गोली मारने के दौरान उसके समर्थक किसी सागर उर्फ टेंगरा का नाम लेकर आपत्तिजनक बातें कर रहा था।