ब्रेकिंग न्यूज़

इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत

Home / bihar / एम्स नर्सिंग ऑफिसर के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी को जेल भेजा गया

एम्स नर्सिंग ऑफिसर के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी को जेल भेजा गया

27-Sep-2020 09:10 AM

PATNA : पटना एम्स की नर्सिंग ऑफिसर को उसके बच्चे के साथ अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है. रांची के चुटिया थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी संजीव पर पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. 

आपको बता दें कि पटना के फुलवारीशरीफ स्थित नोसहा में रहने वाली नर्सिंग ऑफिसर का आरोप रांची के रहने वाले संजीव कुमार के ऊपर आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 24 सितंबर को उसका उसके बेटे के साथ पटना से अपहरण कर लिया गया था और दोनों को रांची पहुंचा दिया गया. रांची के एक होटल में पीड़िता को रखा गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. पीड़िता ने संजीव पर उसका पैसा हड़पने का भी आरोप लगाया है जिसके बाद रांची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

रांची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया है. संजीव को रांची स्टेशन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया. पीड़िता रांची के बरियातू की रहने वाली है और उसने आरोपी संजीव पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं.