खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Dec-2020 01:14 PM
PATNA: थानों में पेंडिंग केस और बढ़ते अपराध के समीक्षा को लेकर जमुई के अलग-अलग थानेदारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एडीजी कुंदन कृष्णन ने बात की. लेकिन इस दौरान उन्होंने चेताया की महीने में अगर तीन कांड का अनुसंधान पूरा नहीं हुआ तो एक स्टार गायब हो जाएगा. दारोगा जी को जमादार बना दिया जाएगा. इस दौरान अपराध अनुसंधान इकाई विनय कुमार और आईजी अभियान सुशील खोपड़े भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है. इस दौरान कहा कि किसी भी कांड के अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान जमुई जिले के एसपी को आदेश दिया कि हर अनुसंधानकर्ता हर हाल में प्रतिमाह तीन और साल में 36 कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करें. इसके साथ ही कहा कि किसी भी कीमत पर शराब एरिया में बिका तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बेहतर काम करने वाले होंगे सम्मानित
चेतावनी के साथ-साथ अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर एसपी थानों का निरीक्षण करते रहे. केसों की ऑनलाइन इंट्री करना पक्का हो. जमीन माफिया और बालू माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. अपने इलाके में अवैध खनन नहीं होने दे. जो थानेदार और दारोगा बेहतर काम करेंगे उनको सम्मानित भी किया जाएगा. बता दें कि बिहार में लागातर क्राइम बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने दो दिन पहले ही अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिया था.