ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / bihar / अब शादी में 200 लोग हो सकते हैं शामिल, केंद्र की नई गाइडलाइन...

अब शादी में 200 लोग हो सकते हैं शामिल, केंद्र की नई गाइडलाइन से मिली राहत

07-Dec-2020 07:27 AM

PATNA : बिहार में इन दिनों शादियों की धूम है और ऐसे में कोरोनावायरस का पालन करते हुए लोग शादी समारोह में शामिल हो रहे हैं. सरकार ने शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्पेसिफिक गाइडलाइन भी जारी की थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. अब शादी समारोह में 200 लोग शामिल हो सकते हैं. केंद्र की नई गाइडलाइन के बाद बिहार में भी अब लोगों को राहत दी गई है.

राज्य सरकार ने पहले शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 100 और निर्धारित की थी बाद में से संशोधित कर डेढ़ सौ किया गया और अब इसकी समय सीमा भी खत्म हो चुकी है. लिहाजा केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अब शादी समारोह में 200 लोग शामिल हो सकते हैं. 26 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह गाइडलाइन जारी किया था, हालांकि राज्य सरकार ने इस गाइडलाइन के बावजूद बिहार के लिए डेढ़ सौ लोगों की लिमिट तय की थी. 6 दिसंबर तक इसकी समय सीमा निर्धारित की गई थी.

अब शादी समारोह में 200 लोग भी शामिल हो सकेंगे, लेकिन इसमें बैंड बाजे वालों के साथ-साथ कैटरिंग में शामिल लोगों की संख्या भी शामिल होगी. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आगामी 14 दिसंबर तक शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है और हर दिन हजारों की तादाद में शादियां हो रही हैं.