ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, विद्यापति चंद्रवंशी ने किया शंखनाद

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, विद्यापति चंद्रवंशी ने किया शंखनाद

07-Aug-2022 02:33 PM

PATNA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज बोधगया में आयोजित किया गया. मगध प्रमंडल के कार्यकर्ताओं के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया था. सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने आज बिहार में जाति आधारित राजनीति के खिलाफ शंखनाद किया. उन्होंने कहा कि हमें जाति बंधन से ऊपर उठकर राजनीतिक सोच रखनी होगी और सही नेतृत्व से ही समस्याएं खत्म हो सकती हैं. बिहार में पलायन जैसी समस्या को विद्यापति ने सबसे बड़ी चुनौती बताया.


इस दौरान विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि यहां जाती के आधार पर काम हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दरअसल जिस जाति में लोगों की संख्या जायदा होता है तो हमें ये मानने पर मजबूर किया जाता है कि वही लोग हमेशा राज करेंगे. बाकी लोग जिनमें काबिलियत भी है तो उन्हें जाति के आधार पर साइड कर दिया जाता है. इसके मद्देनज़र हमनें नै पार्टी का गठन किया और कहा कि इस पार्टी के ज़रिये हम जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज का कल्याण करेंगे.


हमारे देश और हमारे राज्य की स्थिति ऐसी है कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों को हर चीज़ से साइड रखा जाता है. एक सामान्य जीवन जीने के लिए कम से कम 50 हज़ार रूपये इंसान की कमाई होनी चाहिए, लेकिन बिहार और देश की स्थिति बद से बदतर है. सरकार शिक्षा के नाम पर युवाओं और बच्चों को ठग रही है.