ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / bihar / आधी रात में धरती डोली: बिहार समेत पूरे उत्तर और पूर्वी भारत में...

आधी रात में धरती डोली: बिहार समेत पूरे उत्तर और पूर्वी भारत में भूकंप के तेज झटके

09-Nov-2022 07:02 AM

DESK: बिहार समेत देश के कई राज्यों में लोगों को आधी रात को भीषण भूकंप देखने को मिला. बिहार के ज्यादातर जिलों में झटके महसूस किए गए. कई लोगों को अपना बेड हिलता महसूस हुआ तो वे उठ बैठे. बिहार में भूकंप की तीव्रता थोड़ी कम थी लेकिन दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में भीषण भूकंप महसूस किया गया.



रात को 1:57 बजे आया ये भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए. बिहार के पटना, मुज़फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, भागलपुर, पूर्णिया जैसे कई जिलों से लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की जनकारी दी है. भूकंप के बाद कई लोगों ने  FIRST BIHAR के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ऐसा लगा कि बेड को कोई बहुत तेज धक्‍का मार रहा है. इस दौरान घर के फैन और झूमर भी भूकंप के असर के कारण तेजी से हिलने लगे.



भूकंप के सबसे जोरदार झटके दिल्ली-NCR इलाके में महसूस किए गए. ज्यादातर लोग नींद से जाग उठे. 10 सेकेंड तक धरती डोलती रही. वहीं,  इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में भी तीव्रता से महसूस किए गए. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों को नींद में ही झटके महसूस हुए तो उठकर बैठ गए.   इस भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग डर गए. देर रात सोशल मीडिया पर भूकंप की चर्चा होने लगी  कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने घरों में पंखों और अन्य चीजों के तेजी से हिलने का वीडियो ट्वीट किया है. 



नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी  गई है. इसका केंद्र  नेपाल में धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थे. इस भूकंप का असर नेपाल, भारत से लेकर चीन तक हुआ. 



भारत में बिहार, दिल्ली-एनसीआर और यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. मणिपुर समेत  पूर्वोत्तर भारत के भी कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है.  कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए.