अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Apr-2021 09:49 AM
PATNA: बिहार में जिस तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ रही है उस रफ्तार से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से 72 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन का कोटा तय करने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। बिहार के लिए कोटा तय होने से ऑक्सीजन की कमी नहीं हो पाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने बताया कि राज्य में 14 ऑक्सीजन प्लांट हैं। इनमें एयर जेनरेशन से 32 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता है। इनमें क्रायोजेनिक मशीन भी लगी हुई हैं जिससे 72 मीट्रिक टन लिक्टिड ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकता है। वही 104 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन बिहार में प्रतिदिन हो सकता है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 12 राज्यों में बिहार नहीं था इसलिए यहां लिक्विड ऑक्सीजन का कोटा तय नहीं था। राज्य सरकार की केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक में इन मांगों को रखा गया है। फिलहाल बिहार में बोकारो, जमशेदपुर और राउरकेला से लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
देश में मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए रेलवे द्वारा शुरू की गई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को भरे हुए ऑक्सीजन टैंकर लेकर रवाना होगी। इसके पहले मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से खाली टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस सोमवार को विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई थी। अन्य राज्यों में भी जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन के खाली टैंकरों को ले जाने और भरे हुए टैंकर लाने के लिए भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस की तैयारी हो रही है। बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से 72 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन का कोटा तय करने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। बिहार के लिए कोटा तय होने से ऑक्सीजन की कमी नहीं हो पाएगी।