चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
04-Nov-2019 07:17 PM
PATNA: नीतीश सरकार ने लूट सिटी में तब्दील हो चुके मुजफ्फरपुर के SSP मनोज कुमार को आखिरकार हटाया है. हालांकि उन्हें फिर से जिले की ही जिम्मेवारी दे दी गयी है. राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर समेत चार जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है.
चार IPS का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार
राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी मनोज कुमार को वहां से हटाकर सुपौल का एसपी बना दिया है. पश्चिम चंपारण के एसपी जयंतकांत को मुजफ्फरपुर का SSP बनाया गया है. मुजफ्फरपुर में पिछले कई महीनों से ताबड़तोड़ लूट की घटनायें हो रही थीं. आज भी वहीं अपराधियों ने बीच शहर से नौ लाख रूपये लूट लिये थे. जिले में थानों को बेचे जाने की चर्चा आम थी. लेकिन मनोज कुमार राज्य सरकार के बेहद पसंदीदा अधिकारी बताये जाते हैं. लिहाजा उन्हें फिर से जिले की कमान दी गयी है. मनोज कुमार को सुपौल का एसपी बनाकर भेजा गया है.
निताशा गुडिया को पश्चिम चंपारण की कमान
राज्य सरकार ने बीएमपी-2 की कमाडेंट निताशा गुड़िया को पश्चिम चंपारण का पुलिस अधीक्षक बनाया है. वहीं सुपौल के एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी को सिपाही प्रशिक्षण केंद्र सिमलतुल्ला का प्राचार्य बना दिया गया है. इसके साथ ही रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह को बीएमपी-2 के कमाडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.