ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / बिहार: स्कूलों में ऑर्ड-इवन रोल नंबर से 50 प्रतिशत छात्रों की होगी पढ़ाई,...

बिहार: स्कूलों में ऑर्ड-इवन रोल नंबर से 50 प्रतिशत छात्रों की होगी पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

24-Dec-2020 01:08 PM

PATNA: बिहार में 4 जनवरी से 9वीं से 12वीं सीनियर सेक्शन का स्कूल और कोचिंग संस्थान खुलने जा रहा है. शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. उसके अनुसार स्कूल में 50 प्रतिशत छात्र की मौजूद रहेंगे. ऐसे में छात्रों को ऑर्ड इवन रोल नबंर से पढ़ाई ही होगी. जिससे सभी को मौका मिल सके. किसी भी कीमत पर 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति स्कूलों में नहीं हो सकती है.


news image


कोचिंग संस्थानों को देना होगा लिखित

कोचिंग संस्थान खोलने वाले सेंटरों को भी प्रोटोकॉल पालन को लेकर शर्त को डीएम के पास जमा करना होगा. उसमें बताना होगा कि वह रोकथाम के लिए किस तरह की व्ययवस्था किए है. 


news image


6 फीट की दूरी का रखना होगा ध्यान

सभी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में छात्रों को बैठने के दौरान 6 फीट की दूरी रखनी होगी. बेंच डेस्क हो या सिंगल सीट हो इस बीच 6 की फीट का पालन करना होगा. इसके अलावे शिक्षक और स्कूल के कर्मचारियों के बैठने वाले जगह और ऑफिस में भी इसका ख्याल रखना होगा. स्कूल छात्र-छात्रों को भेजने से पहले परिजनों को सहमति को सहमति देनी होगी. अगर वह छात्र घर पर ही पढ़ाना चाहता है तो उसकी अनुमति देनी होगी. 


news image


9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे

8 दिसंबर को क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया था कि चार जनवरी से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे. वहीं, कॉलेज के फाइनल ईयर स्टूडेंट भी क्लास अटेंड कर सकेंगे. स्कूल कॉलेजों को पहले चरण में खोलने के दो सप्ताह के बाद फिर से समीक्षा की जायेगी. अगर सब कुछ सामान्य रहा तो 18 जनवरी से सभी स्कूलों में पहले की तरह पढ़ाई होगी. मुख्य सचिव ने बताया था कि सरकार स्कूल-कॉलेजों को खोलने के बाद सारी स्थिति पर नजर रखेगी. स्कूलों को कोविड को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं. उनकी स्थिति की 15 दिनों के बाद समीक्षा की जाएगी, फिर जूनियर सेक्शन में पढ़ाई शुरू होगी. बच्चों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए इससे जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पालन करना होगा. सरकार ने तय किया है कि सरकारी स्कूल के बच्चे को दो-दो मास्क मुफ्त दिया जायेगा. मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को बच्चों को मास्क मुहैया कराने का निर्देश दिया है. इसी तरह निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को बच्चों को मास्क देना होगा. उन्हें अपने यहां सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम करना होगा.



news image



news image