बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
12-May-2023 10:30 AM
By First Bihar
RANCHI: भाकपा माओवादियों ने 15 मई को उत्तर भारत बंद का आह्वान किया है. भाकपा माओवादियों पुलिस के चौतरफा वार से बौखला गया है. चतरा में 5 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में संपूर्ण उत्तर भारत बंद का एलान किया है. बंद की जानकारी मिलने के बाद झारखंड बिहार साथ ही के अन्य स्टेट की पुलिस ने भी अपने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है. वही बंद से दूध, मेडिकल, एंबुलेंस, अग्निशमन सेवा को मुक्त रखने की बात कही गई है.
वही बिहार के गया में जो पोस्टर जारी किए गए हैं. जिसमें 14 और 15 मई को दक्षिण झारखंड और दक्षिण बिहार में बंद का ऐलान किया गया है. लेकिन फिलहाल 14 मई के बंद की पुष्टि नहीं हो पाई है. दूसरी तरफ भाकपा माओवादियों के द्वारा 15 मई के बंद को लेकर एक पत्र जारी किया गया है.जिसमें लिखा गया है कि झारखंड के चतरा के जंगल में नशीला पदार्थ खिलाकर 5 साथियों की हत्या की गई. और छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ड्रोन से बमबारी कर उनके साथियों को मारा जा रहा है. जिसके विरोध में 15 मई को संपूर्ण उत्तर भारत में बंद का आह्वान किया गया है. इसके साथ माओवादियों ने सभी लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील भी की है.
दूसरी तरफ पुलिस मुख्यालय के द्वारा झारखंड के नक्सल प्रभावित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर बंद के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है. नक्सल अभियान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है, साथ ही सभी एनएच और रेलवे रूटों पर भी निगरानी रखने को कहा गया है.