मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
30-Jan-2020 08:12 AM
PATNA: केंद्रीय चयन पर्षद यानी सिपाही भर्ती ने नियुक्ति हुए 1308 विचाराधीन अभ्यर्थियों में से 1248 की नियुक्ति की अनुशंसा कर दी है. पटना हाईकोर्ट के आदेश पर चयन पर्षद ने इसकी अनुशंसा की है. इन अभ्यर्थियों को 25 जिला पुलिस बल और बीएमपी में नियुक्ति की अनुशंसा की गई है.
1308 विचाराधीन अभ्यर्थियों में से 1248 की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है, वहीं अभिलेखों की जांच के बाद 60 अभ्यर्थियों को अयोग्य पाया गया. इमनमें 39 कैटेगरी के मिसमैच के कारण इन्हें अयोग्य करार दिया गया है. आपको बता दें कि ये पूरा मामला साल 2009 में निकले सिपाही बहाली से जुड़ा है.
इस मामले में 16 जनवरी को पुलिस मुख्यालय ने मेरिट लिस्ट जारी करके 1308 कैंडिडेट में योग्य कैडिंडेट की नियुक्ति के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को लेटर लिखा था. अगस्त 2010 में अंतिम रूप से चुने गये 2219 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी गई थी, जबकि बाकि बचे 7891 पदों के लिए 7879 की लिस्ट जारी की गई थी. जिसके विरोध में अभ्यर्थी पटना हाईकोर्ट चले गये थे. 25 नवंबर को इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया था. जिसके बाद 1308 विचाराधीन कैंडिडेट की लिस्ट केंद्रीय चयन पर्षद के पास डीजीपी ऑफिस ने नियुक्ति के लिए भेजी थी.