ब्रेकिंग न्यूज़

‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता

Home / bihar / 11 फरवरी को ब्लैक आउट हो जाएगा बिहार ! लाठीचार्ज के विरोध में...

11 फरवरी को ब्लैक आउट हो जाएगा बिहार ! लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल पर जाएंगे बिजली कर्मी

28-Jan-2020 12:39 PM

PATNA: बिजली कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिहार में ब्लैक आउट हो सकता है. लाठीचार्ज के विरोध में 11 फरवरी को बिहार के बिजलीकर्मी हड़ताल करेंगे. स्ट्राइक के कारण 11 फरवरी को बिहार में ब्लैक आउट होने की संभावना है. बिहार विद्युत कर्मचारी पदाधिकारी संघ ने लाठीचार्ज का विरोध जताते हुए 11 फरवरी को स्ट्राइक पर जाने का नोटिस दिया है.


बिजली के निजीकरण के विरोध में सोमवार को पटना के बेली रोड स्थित इनकम टैक्स गोलंबर के पास विद्युत भवन परिसर में बिजली कर्मी हंगामा और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले बिजली कर्मियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थी. पुलिस लाठीचार्ज में कई बिजलीकर्मी घायल हो गए थे जिसमें कई महिला कर्मी भी शामिल हैं.


हजारों की संख्या में प्रोटेस्ट कर रहे बिजली कर्मियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था जिसमें कई प्रदर्शनकारियों के सिर फूट गये थे. लाठीचार्ज करने से पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था. बिजली कर्मियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विद्युत कामगार पदाधिकारी अभियंता संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 11 फरवरी को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.