ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / big-news / फंस गया विवेका पहलवान, 2 घंटे में 2 बार बदला बयान

फंस गया विवेका पहलवान, 2 घंटे में 2 बार बदला बयान

31-Aug-2019 01:44 PM

By 9

BARH : एके-47 लहराने वाले वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विवेका पहलवान का हाथ पांव फूल गया है। अपने बेडरूम का वीडियो वायरल होने के बाद विवेका को जवाब नहीं सूझ रहा। यही वजह है कि विवेका पहलवान ने महज 2 घंटे के अंदर दो बार अपना बयान बदल डाला है। फंस गया विवेका पहलवान AK47 वाले वीडियो के वायरल होने के बाद विवेका पहलवान ने मीडिया को फोन पर यह बताया था कि या वीडियो उनके बेडरूम का है। उन्होंने यह भी कबूल किया था कि वायरल वीडियो में दिखने वाले दोनों युवक उनके करीबी है। लेकिन महज 2 घंटे बाद विवेका पहलवान ने अपनी बात बदल डाली है। अब विवेका पहलवान न्यूज़ चैनलों पर गया सफाई दे रहे हैं कि वीडियो में मौजूद शख्स को ना तो वह पहचानते हैं और ना ही वह इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि यह वीडियो उनके बेडरूम में शूट किया गया। अनंत पर साजिश का आरोप लगा रहे विवेका विवेका पहलवान अब अनंत सिंह के ऊपर या आरोप लगा रहे हैं कि वह उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे। विवेका पहलवान ने कहा है कि उनके गांव स्थित घर में सैकड़ों लोग आते जाते हैं उनमें से किसके पास कौन सा हथियार है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। विवेका पहलवान ने आशंका जताई है कि अभी डियो उनके बेडरूम में चोरी-छिपे बनाया गया होगा। दरअसल 2 घंटे के भीतर विवेका पहलवान अपनी बात से इसलिए भी मुकर गए हैं क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि वायरल वीडियो मामले में उनका हाल भी अनंत सिंह के जैसा होने वाला है।