11 लाख 40 हजार लूटकर भाग रहे थे अपराधी, ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा कर अपराधियों के मंसूबे को किया फेल
KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से जहां पुलिस और ग्रामीणों की मुस्तैदी से लूट की एक बड़ी घटना को विफल कर दिया गया. मामला कोढ़ा थाना इलाके के नारायण चौक की है जहां व्यवसायी से 11 लाख 40 हजार
✍ Admin
शेयर करें
KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से जहां पुलिस और ग्रामीणों की मुस्तैदी से लूट की एक बड़ी घटना को विफल कर दिया गया. मामला कोढ़ा थाना इलाके के नारायण चौक की है जहां व्यवसायी से 11 लाख 40 हजार लूटकर भाग रहे अपराधियों का ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा किया. इस दौरान खुद को घिरा देख अपराधियों ने रुपए से भरा थैला फेक दिया और फरार हो गए.
पुलिस ने रुपए से भरा थैला बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शहर के ही एक मिर्ची व्यापारी से यह रकम लूटी थी और फरार होने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान इस बात की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को मिली.
जानकारी के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों अपराधियों का पीछा किया और अपराधियों को भागने पर मजबूर कर दिया.
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट