PATNA : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पटना दौरा को लेकर आज कारकेड रिहर्सल किया जाएगा. कारकेड में 3 दर्जन गाड़ियां शामिल होगी. आज 11 बजे पटना एयरपोर्ट से कारकेड चलेगा और वहां से साइंस कॉलेज होते हुए उपराष्ट्रति के तय कार्यक्रम के अनुसार राजेंद्र नगर में सवेरा हॉस्पीटल और पटना हाई स्कूल होते हुए तय समय पर एयरपोर्ट लौट जाएगी. https://youtu.be/-W1jXW1aRLA कल अशोक राजपथ पर नहीं चलेंगे ऑटो और बस उपराष्ट्रपति के पटना आगमन को लेकर रविवार को सुबह नौ बजे से अशोक राजपथ में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. उपराष्ट्रपति के सायंस कॉलेज से वापस लौटने तक कारगिल चौक से दाहिने मुड़ कर बाकरगंज, रामगुलाम चौक होते हुए एग्जीबिशन रोड से भट्टाचार्या चौराहा, नाला रोड, कदमकुआं के रास्ते वाहन गंतव्य स्थान की ओर जायेगी. गायघाट से अशोक राजपथ में आनेवाली गाड़ियां गांधी चौक से बायें मुड़ कर निचली रोड होते हुए भिखना पहाड़ी, मछुआटोली, बारी पथ होते जाएगी. बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को कंकड़बाग में सवेरा हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे.