लापरवाह पुलिसवालों पर वैशाली एसपी का चला डंडा, 3 DSP सहित 66 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
HAJIPUR: वैशाली जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दर्जनों पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई हुई है. जिले के एसपी ने ऐसे लापरवाह 66 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताय
✍ Admin
शेयर
HAJIPUR: वैशाली जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दर्जनों पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई हुई है. जिले के एसपी ने ऐसे लापरवाह 66 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि इन पुलिसवालों ने लंबित कांडों का चार्ज नहीं दिया था.
एसपी की इस सख्त कार्रवाई में हाजीपुर नगर थाने के सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामल दर्ज कराया गया है. जिन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उनमें तीन डीएसपी, 50 इंसपेक्टर और 13 एएसआई शामिल हैं.
जिन तीन डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें एक सीबीआई में तैनात है जबकि दूसरे डीएसपी बेतिया में तैनात हैं.