वैशाली में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
VAISHALI: खबर वैशाली के गोरौल से है, जहां अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना तब हुई जब डॉक्टर यूनुस अपना क्लीनिक बंद कर अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे. इसी द
✍ Admin
शेयर करें
VAISHALI: खबर वैशाली के गोरौल से है, जहां अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना तब हुई जब डॉक्टर यूनुस अपना क्लीनिक बंद कर अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने डॉक्टर यूनुस पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी.
फायरिंग में डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मुजफ्फरपुर ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. अपराधियों की गोली से डॉक्टर की गाड़ी भी चकनाचूर हो गई.
घटना के पीछे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.