ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / big-news / एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा हाथ का साथ, बोलीं - कांग्रेस के अंदर...

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा हाथ का साथ, बोलीं - कांग्रेस के अंदर गुटबाजी

10-Sep-2019 03:24 PM

By 7

MUMBAI : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है अभिनेत्री से पॉलीटिशयन बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. उर्मिला कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दी हैं. मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस की उम्मीदवार थीं. चुनाव से कुछ दिन पहले ही उर्मिला राजनीति में आकर कांग्रेस का हाथ थामी थीं. कांग्रेस पार्टी की ओर से उर्मिला को नॉर्थ मुंबई से टिकट दिया था. इस चुनाव में उर्मिला को चुनाव में भाजपा के गोपाल शेट्टी से करारी हार मिली थी. राजनितिक विश्लेषकों की मानें तो उर्मिला के ना जीतने का एक कारण ये भी है कि वो बॉलीवुड से भी लंबे समय से गायब हैं. वो आखिरी बार साल 2013 में फिल्म 'लाइफ में हंगामा है' में नजर आई थीं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. 5 साल बाद उन्होंने फिल्म 'ब्लैकमेल' में आइटम सॉन्ग किया था. उर्मिला का चर्चा में ना रहना भी उनकी हार का कारण माना जाता है.