ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / big-news / उत्तर भारतीयों के खिलाफ दिए बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, RLSP...

उत्तर भारतीयों के खिलाफ दिए बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, RLSP और CONGRESS ने बोला हमला

15-Sep-2019 08:02 PM

By 9

PATNA: केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के उत्तर भारतीयों पर दिए बयान के बाद अब इस मामले पर सियासत भी शुरु हो गई है. बीजेपी मंत्री के बयान पर कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने उनके खिलाफ जमकर निशाना साधा है. महागठबंधन के घटक दलों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेसी नेता ने संतोश गंगवार को अक्षम मंत्री बताया और कहा कि कोई भी मंत्री इस तरह का बचकाना बयान नहीं दे सकता. अखिलेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री के बयान को बेहद चिंताजनक बताया. वहीं इस मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि इस देश में सक्षम लोगों की भरमार है और अगर केंद्रीय मंत्री इस तरह का बयान देते हैं तो फिर इस देश का भगवान ही मालिक है. उधर आरजेडी ने भी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को आड़े हाथों लिया और कहा कि जिस देश का लाखों युवा बेरोजगार हो उस देश के केंद्रीय मंत्री के इस बयान को युवा कभी माफ नहीं करेंगे. https://www.youtube.com/watch?v=JM9K7Y0XQgk बता दें कि एक सेमिनार में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा था कि देश में नौकरी की कमी नहीं लेकिन कंपनियों को सही लोग नहीं मिल पा रहे हैं. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट