सीएम नीतीश के हाथों में उल्का पिंड, बिहार म्यूजियम की बढ़ाएगा शान
PATNA : मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र के कौरयाही गांव में गिरे 15 किलो के उल्का पिंड को पटना के 1 अणे मार्ग लाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने भू-गर्भ शास्त्री को जांच करने के लिए बुलाया
✍ Admin
शेयर
PATNA : मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र के कौरयाही गांव में गिरे 15 किलो के उल्का पिंड को पटना के 1 अणे मार्ग लाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने भू-गर्भ शास्त्री को जांच करने के लिए बुलाया है.
इस उल्का पिंड को विज्ञान प्रावैद्यकी विभाग के जिम्मे सौंपा गया है. पिंड भू-गर्भ शास्त्री की पहली पड़ताल में पाया गया है कि उल्का पिंड चुंबक को आकर्षित कर रही है और इसमें लोहे का भी अंश है. भू-गर्भ शास्त्री की जांच के बाद इस उल्का पिंड को बिहार म्यूजियम में रखा जाएगा.
स्थानीय लोगों के मुताबिक जब ये उल्का पिंड गिरा था उसके गिरने की आवाज लगभग पांच किलोमीटर तक सुनाई दी थी.