PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां गंगा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. घटना पटना सिटी इलाके की है. जहां मालसलामी के शरीफगंज गंगा घाट पर यह बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्तियों की लाश अभी बरामद नहीं हुई है. शरीफगंज गंगा घाट पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस शव की तलाश कर रही है.