ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / big-news / सीतामढ़ी: आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या, बदला लेने के मकसद से...

सीतामढ़ी: आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या, बदला लेने के मकसद से अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

26-Aug-2019 02:46 PM

By 9

SITAMADHI: जिले के बैरगनिया इलाके में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने बदले की भावना के मकसद से एक महिला और दो पुरुष को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले मुहर्रम के दिन ही रियाजुद्दीन नाम के एक शख्स की कुछ लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी. मृत युवक सरपंच का भाई था. ग्रामीणों के मुताबिक युवक की हत्या का बदला लेने के मकसद से सरपंच और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया. दरअसल युवक की हत्या के सिलसिले में दायर मुकदमे की तारीख में उपस्थित होकर दोनों पक्ष अपने घर आ रहे थे कि रास्ते में ही सरपंच और उसके साथियों ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव की हालत बनी हुई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी दोनों गुटों में खूनी संघर्ष हो चुका है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट