पंचायत प्रतिनिधियों का नहीं बढ़ेगा वेतन, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने किया साफ
PATNA: राज्य के पंचायत प्रतिनिधियों जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और वार्ड सदस्यों का फिलहाल नहीं बढ़ेगा वेतन. सरकार की तरफ से विधानपरिषद में पंचायती राज मंत्री कपिलदे
✍ Admin
शेयर करें
PATNA: राज्य के पंचायत प्रतिनिधियों जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और वार्ड सदस्यों का फिलहाल नहीं बढ़ेगा वेतन. सरकार की तरफ से विधानपरिषद में पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने इस बात को साफ कर दिया.
दरअसल विधानपरिषद में संकल्प के माध्यम से जेडीयू एमएलसी रीना यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मानजनक मानदेय देने की मांग उठाई और कहा कि इनके मानदेय में बढ़ोतरी होनी चाहिए.
उनके जवाब में पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने कहा कि साल 2015 से सभी त्रिस्तरीय पंचायती राज के सदस्यों का मानदेय बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. मंत्री के जवाब के बाद रीना यादव का संकल्प वापस हो गया. इसके बाद रीना यादव ने एक कविता पढ़कर अपनी बात रखी.
पटना से गणेश की रिपोर्ट