पटना के शिवशक्ति हनुमान मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर बोलेरो से ले गए दान पेटी
PATNA : पटना में एक बार फिर से चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है. चोरों ने न्यूपुनाई चक के मंदिर शिवशक्ति हनुमान मंदिर में फिर से चोरी की है.
खबर के मुताबिक सोमवार की रात चोरों ने शि
✍ Admin
शेयर
PATNA : पटना में एक बार फिर से चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है. चोरों ने न्यूपुनाई चक के मंदिर शिवशक्ति हनुमान मंदिर में फिर से चोरी की है.
खबर के मुताबिक सोमवार की रात चोरों ने शिवशक्ति हनुमान मंदिर के दान पेटी से चोरी की है. चोरों ने शिवशक्ति हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से पैसे उड़ा लिए.
मंदिर में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. फुटैज में साफ दिख रहा है कि तीन चोर कैसे मंदिर में ताला तोड़कर घुसते हैं और दान पेटी को बोलेरो गाड़ी में डालकर ले जाते हैं.