ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / big-news / नियोजित शिक्षकों को भारी झटका, समान काम-समान वेतन पर सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू...

नियोजित शिक्षकों को भारी झटका, समान काम-समान वेतन पर सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पिटीशन भी खारिज की, अब क्यूरेटिव पिटीशन की हो रही तैयारी

27-Aug-2019 03:00 PM

By 9

DESK: समान काम के लिए समान वेतन मांग रहे बिहार के नियोजित शिक्षक आखिरी बार सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने आज उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसके पहले के फैसले में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है. नियोजित शिक्षक अब सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर आखिरी बार इस मामले पर सुनवाई करने की गुहार लगायेंगे. अगले महीने सुप्रीम कोर्ट में इसकी अर्जी दायर की जायेगी. खारिज हुई पुनर्विचार याचिका दरअसल नियोजित शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन यानि पुनर्विचार याचिका लगायी थी. उनकी मांग थी कि सुप्रीम कोर्ट 21 जुलाई के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे. सुप्रीम कोर्ट ने नियोजित शिक्षकों की समान काम के लिए समान वेतन की मांग पर 21 जुलाई को फैसला सुनाया था. फैसले में नियोजित शिक्षकों को झटका देते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार की दलीलों को सही ठहरा दिया था. इसके बाद कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगायी गयी थी. आज उस पर भी फैसला आ गया. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करने की तैयारी की जा रही है. क्या होता है क्यूरेटिव पिटीशन क्यूरेटिव पिटीशन सुप्रीम कोर्ट में न्याय पाने का आखिरी मौका होता है. क्यूरेटिव पिटीशन तब दायर की जाती है जब सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी खारिज कर दी जाती है. ऐसे में ये न्याय पाने का आखिरी मौका होता है जब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पास न्याय की गुहार लगायी जाती है. इस पिटीशन के बाद कोर्ट में जाने के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं. यानि कोर्ट में उस मामले पर फिर कोई सुनवाई नहीं होती. नियोजित शिक्षक अपनी मांग के लिए क्यूरेटिव पिटीशन का सहारा लेंगे.