ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / big-news / सुप्रीम कोर्ट का अरविंद केजरीवाल की मंशा पर सवाल, पूछा- दिल्ली मेट्रो में...

सुप्रीम कोर्ट का अरविंद केजरीवाल की मंशा पर सवाल, पूछा- दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को क्यों मिले मुफ्त यात्रा की सुविधा?

06-Sep-2019 03:10 PM

By 9

DESK: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाए हैं. एससी ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि आखिर दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा क्यों मिलनी चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि इस फैसले से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को घाटा होगा. लोगों के पैसे का सही इस्तेमाल होना चाहिए. दिल्ली सरकार से सवाल पूछते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि ऐसा करने से तो डीएमआरसी फिर बिना लाभ कमाने वाला संस्थान कैसे रह पाएगा? जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि जनता के पैसे का सही तरीके से खर्च किया जाना चाहिए. सरकारों को संसाधन फ्री में बांटने से परहेज रखना चाहिए. बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को लुभाने के मकसद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा करने का एलान किया था. इतना ही नहीं दिल्ली सरकार ने डीटीसी की बसों में भी महिलाओं को फ्री सेवा का एलान किया है. दिल्ली सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार पर सालाना 1200 करोड़ रुपए का सालाना भार पड़ेगा.