BAGAHA : बिहार एसटीएफ लगातार कुख्यातों को सलाखों के पीछे भेजने में लगा है. एसटीएफ ने एक बार फिर से कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली दूधनाथ को गिरफ्तार किया है. खबर के मुताबिक दूधनाथ साह को बगहा से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि दूधनाथ साह राजन दस्ता का सक्रिय सदस्य है.दूधनाथ साह लोगों को संगठन में जोड़ने का काम करता था.इसके साथ ही ये संगठन के लिए वसूली का भी काम करता था. एसटीएफ को यह दूधनाथ सिंह के लोकेशन का जैसे ही पता एसटीएफ ने छापेमारी कर इसे दबोच लिया. एसटीएफ दूधनाथ सिंह से पूछताछ कर संगठन के बारे में पूरी डिटेल पता करने में लगी है. चंदन तिवारी की रिपोर्ट