सृजन घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, इंडियन बैंक का मुख्य प्रबंधक तमिलनाडु से गिरफ्तार
DESK: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक देव शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है. तमिलनाडु से सीबीआई ने देव शंकर म
✍ Admin
शेयर
DESK: बिहार के चर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक देव शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है. तमिलनाडु से सीबीआई ने देव शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है.
https://youtu.be/kobjoV-akfM
खबरों के मुताबिक, इंडियन बैंक के मुख्य प्रबंधक को तमिलनाडु के शिवंगा जिले के कराइकुट्टी से सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई अब उन्हें पटना सिविल कोर्ट सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करेगी.
आपको बता दें कि बिहार के भागलपुर जिले में 2017 में पुलिस ने सृजन घोटाल मामले में केस दर्ज किया था. जिसमें खुलासा किया गया था कि तत्काल प्रबंधक देव शंकर मिश्रा ने उस वक्त आठ करोड़ से अधिक रुपये का ट्रांसफर सृजन खाते में किया था.