DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी ने इस बात पर एतराज जताया कि जम्मू कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाना ठीक नहीं है। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई। हालांकि सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर आर्टिकल 370 को हटाया जाना मोदी सरकार का लक्ष्य था तो वह केवल यही फैसला कर सकते थे। लेकिन देश के अंदर डोनर केंद्र शासित प्रदेशों को बनाना बेहद आपत्तिजनक है। आर्टिकल 370 को हटाए जाने पर समाजवादी पार्टी ने बहुत ज्यादा विरोध तो नहीं जताया लेकिन कुल मिलाकर मोदी सरकार पर सपा इस बात से नाराज दिखे कि उसने जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश किस श्रेणी में ला दिया है।