SIWAN: इस वक्त की बड़ी ख़बर सीवान से है, जहां एक कैदी फरार हो गया है. सीवान के सदर अस्पताल से कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चंपत हो गया. दरअसल सदर अस्पताल में एक अन्य कैदी की मौत हो गई थी. जिसके बाद लोगों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. लोगों के हंगामे के बीच कैदी पुलिसवालों की आंखों में धूल झोंककर वहां से फरार हो गया. फरार कैदी का नाम रामा बिन है, जो रघुनाथपुर का रहने वाला है. कैदी के फरार होने की घटना ने कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर कई सवाल खड़े किये हैं. सीवान से चंदन की रिपोर्ट