SITAMADHI: बड़ी ख़बर सीतामढ़ी से है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना बेला थाना क्षेत्र की है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अहले सुबह वो तालाब पर कपड़ा साफ कर रही थी. घर लौटने के दरम्यान दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम झा के रूप में की गई है. पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं पीड़ित के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट