पप्पू यादव के साथ चिराग और रूढ़ी को मोदी सरकार ने दिया झटका, सिक्योरिटी पर चलायी कैंची
PATNA : मोदी सरकार ने वीआईपी सिक्योरिटी पर कैंची चलाते हुए बड़ा फैसला किया है। लालू यादव के अलावे सांसद चिराग पासवान की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।
चिराग पासवान की सुरक्षा में अब
✍ Admin
शेयर
PATNA : मोदी सरकार ने वीआईपी सिक्योरिटी पर कैंची चलाते हुए बड़ा फैसला किया है। लालू यादव के अलावे सांसद चिराग पासवान की सुरक्षा में भी कटौती की गई है।
चिराग पासवान की सुरक्षा में अब सीआरपीएफ शामिल नहीं होगी। उनकी सुरक्षा को कम करते हुए Y श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावे पूर्व सांसद और जाप अध्यक्ष पप्पू यादव की सुरक्षा से भी सीआरपीएफ को हटाकर उन्हें Y श्रेणी में किया गया है।
सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, वीणा देवी और पूर्व सांसद उदय सिंह को भी केंद्र की सुरक्षा सूची से बाहर कर दिया गया है। इनके अलावा जिन अन्य बड़े चेहरों की सुरक्षा में कटौती किया गया है उनमें झारखंड से बाबूलाल मरांडी उत्तर प्रदेश से सतीश चंद्र मिश्रा और संगीत सिंह सोम भी शामिल हैं।