ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / big-news / मढ़ौरा पुलिस मर्डर कांड : आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण के घर...

मढ़ौरा पुलिस मर्डर कांड : आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण के घर कुर्की, आरोपी भतीजा सुबोध सिंह को तलाश रही पुलिस

30-Aug-2019 07:23 PM

By 7

SARAN : मढ़ौरा में एसआइटी के दारोगा और सिपाही हत्याकांड में नामजद आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण के घर की कुर्की की गई. मीना अरुण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके भतीजे सुबोध सिंह को तलाश रही है. एसआइटी पुलिस मर्डर कांड में आरोपी सुबोध सिंह फरार चल रहा है. भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई. https://www.youtube.com/watch?v=HUyIIihEEzk स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद अध्यक्ष के घर के दोनों तरफ के रास्ते पर पुलिस ने सामान्य आवाजाही को रोक दिया और घर के भीतर से सभी सामानों को जब्त करने की कार्रवाई में जुट गई. कुर्की के दौरान पुलिस ने घर के भीतर मौजूद सभी कीमती इलेक्ट्रोनिक समान टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, पंखा और कूलर को जब्त कर लिया. पुलिस ने खिड़की, किवाड़ और चौकठ के अलावा पलंग, सोफा, अलमीरा सहित सभी फर्नीचर के सामान को जब्त कर लिया. कुर्की की कार्रवाई के दौरान मढ़ौरा डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह, पुलिस लाइन डीएसपी मेजर, मढ़ौरा एसएचओ रामबलेश्वर राय, दंडाधिकारी सीओ ओमप्रकाश सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. न्यायिक हिरासत में है आरोपी जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण पुलिस मर्डर कांड मामले में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है. पुलिस ने कोर्ट में सरेंडर करने जा रही मीना अरुण को शहर के नगरपालिका चौक से गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, इस मामले के एक दूसरे आरोपी अभिषेक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. बता दें कि जिले में 20 अगस्त को मढ़ौरा में पिछले दिनों हुई मुठभेड़ में दो पुलिसवालों शहीद हो गए थे जबकि एक जवान घायल हो गया था. घटनास्थल से मीणा अरुण का पिस्टल बरामद किया गया था. इस वारदात में जिप अध्यक्ष मीना अरुण और उसके भतीजा सुबोध सिंह समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस उसके भतीजे सुबोध सिंह को तलाश कर रही है.