बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, छपरा में दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 8.82 लाख की लूट
SARAN : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दिनदहाड़े
✍ Admin
शेयर
SARAN : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दिनदहाड़े 8.82 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पूरी वारदात जिले के बनियापुर थाना इलाके की है. जहां बनियापुर इलाके में अपराधियों ने उत्सर्ग माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लूटपाट की है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी अचानक से उत्सर्ग माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुस गए और उसके बाद वह कंपनी के लोगों को डरा-धमका कर 8.82 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए.