ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / big-news / संसदीय कमिटियों का पुनर्गठन, ललन सिंह ऊर्जा,राधामोहन रेलवे, संजय जयसवाल जल संसाधन, रमा...

संसदीय कमिटियों का पुनर्गठन, ललन सिंह ऊर्जा,राधामोहन रेलवे, संजय जयसवाल जल संसाधन, रमा देवी सामाजिक न्याय की कमिटी की अध्यक्ष बनी, देखिये बिहार के सांसदों को कहां मिली जगह

14-Sep-2019 06:02 PM

By 3

DELHI: 17वीं लोकसभा के गठन के तकरीबन तीन महीने बाद संसदीय कमिटियों का पुनर्गठन कर दिया गया है. इस पुनर्गठन में बिहार के चार सांसदों को चार प्रमुख संसदीय कमिटियों की कमान मिली है. इनमें ललन सिंह, राधामोहन सिंह, रमा देवी और संजय जयसवाल शामिल हैं. शुक्रवार की देर रात हुआ एलान शुक्रवार की देर रात लोकसभा सचिवालय ने नयी संसदीय कमिटियों के गठन की अधिसूचना जारी की. बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को ऊर्जा की संसदीय कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्वी चंपारण के सांसद राधामोहन सिंह को रेलवे और पश्चिमी चंपारण के सांसद संजय जयसवाल को जल संसाधन की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. शिवहर से सांसद रमा देवी को सामाजिक न्याय और अधिकारिता की संसदीय कमिटी का प्रमुख बनाया गया है. वित्त मंत्रालय की संसदीय समिति का प्रमुख भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को बनाया गया है, पहले कांग्रेस के वीरप्पा मोइली इसके अध्यक्ष हुआ करते थे. वहीं विदेश मामलों की संसदीय कमिटी की कमान भाजपा सांसद पी पी चौधरी के पास होगी, पहले कांग्रेस के शशि थरूर इसके प्रमुख हुआ करते थे. शशि थरूर को इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी के संसदीय कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस के आनंद शर्मा को गृह मामलों की संसदी कमिटी का हेड बनाया गया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले विदेश मामलों की संसदीय कमिटी के सदस्य थे. अब उन्हें रक्षा मामलों की समिति में जगह मिली है. भाजपा के जुअल ओराम इस कमिटी के अध्यक्ष हैं. कांग्रेस के जयराम रमेश को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वन एवं पर्यावरण संबंधी संसदीय कमिटी का प्रमुख बनाया गया है. भाजपा के सत्यनारायण जटिया को मानव संसाधन विकास की संसदीय कमिटी का चेयरपर्सन बनाया गया है. BJP के ही राकेश सिंह को कोयला और स्टील संबंधी संसदीय कमिटी का प्रमुख बनाया गया है.वहीं, भाजपा के भूपेंद्र यादव को कार्मिक और विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय कमिटी की कमान मिली है. बिहार के सांसदों को कहां मिली जगह बिहार के सांसद पशुपति कुमार पारस और महाबली सिंह को रक्षा मामलों की संसदीय कमिटी का सदस्य बनाया गया है. गिरधारी यादव को वित्त मामलों की संसदीय कमिटी में जगह मिली है. लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामत और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को विदेश मामलों की संसदीय कमिटी का सदस्य बनाया गया है. लोकसभा सांसद दुलालचंद गोस्वामी और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह और राकेश सिन्हा को गृह मामलों की संसदीय समिति में रखा गया है. छेदी पासवान, राजीव प्रताप रूढ़ी और दिनेश चंद्र यादव को ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर की संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है. चौधरी महबूब अली कैसर को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की संसदीय कमिटी में सदस्य बनाया गया है. वहीं चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, अशोक यादव, राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह को मानव संसाधन विकास की संसदीय कमिटी में जगह मिली है. जमुई के सांसद चिराग पासवान को कार्मिक और विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय कमिटी का सदस्य बनाया गया है. रामकृपाल यादव और रामनाथ ठाकुर को कृषि मामलों की संसदीय कमिटी में जगह मिली है. डॉ सीपी ठाकुर को ऊर्जा संबंधी संसदीय कमिटी का सदस्य बनाया गया है. सीवान की सांसद कविता सिंह को खाद्य और उपभोक्ता मामलों की संसदीय कमिटी में जगह मिली है. संतोष कुशवाहा और जनार्दन सिंह सिग्रिवाल को पेट्रोलियम की संसदीय कमिटी की सदस्य बनाया गया है. लोकसभा सांसद गोपालजी ठाकुर और मनोज कुमार झा को रेलवे की संसदीय कमिटी का सदस्य बनाया गया है. सुनील कुमार पिन्टू और आर के सिन्हा को शहरी विकास की संसदीय कमिटी में जगह मिली है. प्रदीप कुमार सिंह और अशफाक करीम को केमिकल और फर्टिलाइजर की संसदीय कमिटी का सदस्य बनाया गया है. वहीं वैद्यनाथ प्रसाद महतो और मो. जावेद को ग्रामीण विकास की संसदीय कमिटी में जगह मिली है. सुशील कुमार सिंह और अजय निषाद को कोयला और स्टील संबंधी संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है.