PATNA : इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है राजधानी के कंकड़बाग इलाके से जहां रेंटल स्लम एरिया में लोगों ने सड़क जाम कर बवाल काटा है. बताया जा रहा है कि रेंटल स्लम एरिया में लोगों फ्लैट को खाली करने की नोटिस दी गई है. सड़क जाम होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गया है. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. पूरी घटना पटना के कंकड़बाग इलाके के रेंटल स्लम एरिया की है. जहां, हाउसिंग विकर फ्लैट को खाली करने की नोटिस मिलने से नाराज लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. लोगों का कहना है कि वे लोग 50 साल से कंकड़बाग में रह रहे हैं. उन्होंने आगे बताया कि डिप्टी सीएम ने चुनाव से पहले वादा किया था कि फ्लैट की अवधि को बढ़ाया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सड़क जाम होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जाम हटाने की कोशिश कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट